ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रविवार (18 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू पर धमाकेदार पारी खेलकर वो कारनामा कर दिया जो कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया था। अपने 23वें बर्थडे पक लऩे में डेब्यू करने वाले किशन ने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। किशन ने अपनी इस पारी की शानदार शुरूआत की और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।  

Advertisement

किशन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गाए हैं। किशन ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए 32 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

Advertisement

किशन ने श्रीलंका के खिलाफ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह वनडे डेब्यू पर भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए क्रुणाल पांड्या ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के रस्सी वैन डेर डूसन ने ही यह कारनामा किया था। डूसन ने अक्टूबर 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए 56 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद जनवरी 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू पर डूसन ने 93 रन बनाए थे। 

इसके अलावा किशन बर्थडे के दिन वनडे डेब्यू करते हुए अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे अलावा गुरशरण सिंह ही अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बर्थडे के दिन वनडे डेब्यू किया। 8 मार्च 1990 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए गुरशरण ने 4 रन बनाए थे।      

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार