India vs New Zealand 5th T20I: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan T20i Records) ने रविवार (1 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। किशन ने 190.62 की स्ट्राईक रेट से 32 गेंदों में 91 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के जड़े। 

2000 टी-20 इंटरनेशनल वाले तीसरे सबसे तेज

अपनी इस पारी में 45वां रन बनाते ही किशन ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 1345 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया औऱ उनसे आगे अभिषेक शर्मा (1024 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (1164 गेंद) ही हैं। 

टूटा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में किशन टॉप पर पहुंच गए हैं। किशन ने 2026 में टी-20 इंटरनेशनल में 37 पारियों में 1220 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 31 पारियों में 1164 रन बनाए थे। 

टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन (साल)

करणबीर सिंह- 1488 रन (2025)

मोहम्मद रिजवान- 1326 रन (2021)

फैज अहमद- 1251 रन (2025)

ईशान किशन- 1220 रन (2026)

सूर्यकुमार यादव- 1164 रन (2022)

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इस मैच में भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 19 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद किशन ने कप्तान श्रेय़स अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रन की तूफानी साझेदारी टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार