Ishan Kishan Viral Video WI vs IND: भारत ने वेस्टइंडीज को विंडसर पार्क डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला एक पारी और 141 रन से हराकर जीत लिया है। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम का पलड़ा कैरेबियाई टीम पर पूरी तरह भारी नज़र आया, लेकिन इसी बीच विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने ऐसी हरकत की जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर उन्हें क्रिकेट फैंस के गुस्सा का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

दरअसल, वेस्टइंडीज की सेकेंड इनिंग के दौरान जब जेसन होल्डर बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब ईशान किशन ने चालाकी दिखाकर कैरेबियाई खिलाड़ी को लेट स्टंप करने का प्रयास किया। मेजबान टीम की पारी के 31वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने होल्डर का चकमा दिया जिसके बाद गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई यहां किशन ने गेंद को क्लेक्ट किया और फिर होल्डर के क्रीज से बाहर जाने का इंतजार करते नज़र आए।

Advertisement

इसी बीच जब होल्डर ने थोड़ी हरकत की तब ईशान किशन ने स्टंप गिरा दिये, लेकिन यहां होल्डर आउट नहीं हुए क्योंकि उनका पैर जमीन पर टिका हुआ था। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस वजह से ईशान को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि हाल ही में एशेज सीरीज 2023 के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो को कुछ ऐसे ही रन आउट किया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। क्रिकेट फैंस दो गुटों में बट चुके थे, जिसके बाद इस घटना पर ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री तक ने बयानबाजी शुरू कर दी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार