भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर 7 जून से 11 जून के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023 Final) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल चोटिल होने के कारण WTC फाइनल से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने अब केएल राहुल की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में केएल राहुल की जगह विकेटकीपर बैटर ईशान किशन को शामिल कर लिया गया है। 

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को केएल राहुल की रिप्लेसमेंट की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से केएल राहुल बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल कर लिया गया है। वहीं स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिली है। बता दें कि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और उमेश यादव भी चोटिल हैं। दोनों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने नजर रख रखी है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में केएल राहुल 1 मई (सोमवार) को इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इंजर्ड होने के बाद राहुल काफी दर्द में दिखे थे जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था, लेकिन बाद में वह बल्लेबाज़ी करने आए। हालांकि यहां भी वह रन लेते समय मुश्किलों में दिखे। इसके बाद केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम का अगला मैच नहीं खेला और बाद में उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, स्कॉट बोलैड, मार्कस हैरिस, जोश हजेलवुड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियान, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार