आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले दोनों मुकाबले हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है लेकिन अभी भी दूसरी टीमों के सहारे विराट कोहली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। टीम इंडिया को अपना तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ आज 3 नवंबर को खेलना है।

Advertisement

इस मुकाबले में विराट के सामने जीत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है लेकिन इस समय कप्तान कोहली के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द प्लेइंग इलेवन है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव पीठ में ऐंठन के कारण नहीं खेले थे जिसके चलते उनके मुंबई इंडियंस के साथी ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। किशन उस मैच में फ्लॉप साबित हुए थे और किशन के ही कारण टीम के बल्लेबाज़ी क्रम बदलना पड़ा था। 

Advertisement

ऐसे में अब अगर सूर्यकुमार आज अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के लिए फिट हैं, तो उन्हें किशन के लिए वापस लाया जाना तय है। ये बदलाव इसलिए भी सही साबित हो सकता है क्योंकि सूर्यकुमार के आने से रोहित वापस ओपनिंग कर सकते हैं और कोहली अपने नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।

सूर्यकुमार मिडल ओवर्स में चौके-छक्के लगाने के अलावा सिंगल लेने में भी माहिर हैं ऐसे में वो किशन के मुकाबले काफी असरदार साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या विराट कोहली भी सूर्यकुमार यादव के साथ जाना चाहेंगे। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या को लेकर भी सवाल कम नहीं हैं। ऐसे में सवाल ये है कि कहीं विराट कोहली अपनी 11 के फेर में तो नहीं फंस जाएंगे।

अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी आसान नहीं होने वाला है। अगर टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार