Ishan Kishan Sacrifices His Wicket For Skipper Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार (11 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत अच्छी रही औऱ कप्तान रोहित शर्मा-ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 71 रन जोड़े। 

Advertisement

मुंबई को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा, जो रनआउट होकर पवेलियन लौटे। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान ने पॉइंट की तरफ शॉट खेला। जिसके बाद रोहित शर्मा फुर्ती के साथ रन के लिए दौड़ पड़े। 

Advertisement

ईशान रन लेना नहीं चाहते थे, लेकिन रोहित को स्ट्राईकर एंड के करीब पहुंचाता देख ईशान भी भाग पड़े। इस दौरान मुकेश कुमार ने गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राईकर एंड पर गेंदबाज ललित यादव के पास थ्रो की। ललित ने गेंद लपककर गिल्लियां उड़ाई और रिप्ले में दिखा की ईशान क्रीज से काफी बाहर थे। 

ईशान के आउट होने के बाद रोहित शर्मा खुद से काफी निराश नजर आए। रनआउट होने से पहले ईशान ने 26 गेंदों में छह चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली।

बता दें कि इस सीजन तीन मैच में मुंबई की यह पहली जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में एक स्थान के फायदे के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली की टीम चार मैच में चार हार के साथ दसवें नंबर पर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार