शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बुधवार (24 दिसंबर) को अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के मुकाबले में झारखंड के लिए तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में बतौर भारतीय दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा।

Advertisement

किशन ने 33 गेंदों में शतक पूरा किया, यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया चौथा सबसे तेज शतक भी है। बता दें कि इस दिन ही बिहार के साकिबुल गनी ने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक बनाया और सबसे तेज लिस्ट ए शतक बनाने वाले भारतीय बने।

Advertisement

लिस्ट ए इतिहास में इन दोनों से तेज शतक जेक फ्रेजर-मैकगर्क (29 गेंद) और एबी डिविलियर्स (31 गेंद) ने ही जड़े हैं।

ईशान किशन 38वें ओवर में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए और 320.51 की स्ट्राईक रेट से 39 गेंदों में 125 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 14 छक्के जड़े। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 412 रन बनाए।

गौरतलब है कि हाल में ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने भारत का टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीता है। फाइनल मैच में ईशान ने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। जिसके चलते उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 10 मैच में 57.44 की औसत से 517 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 33 छक्के जड़े जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

Advertisement

 

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार