भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए।

Advertisement

लंका द्वारा दिए गए 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। शॉ के रूप में टीम को पहला झटका लगा और वो 24 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए जो आज भारत की ओर से अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। अपने जन्मदिन के दिन किशन ने अपनी पारी की शुरुआत पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर की। इसके अलावा उन्होंने 33 गेंदों में अर्धशतक ठोककर यह ऐलान कर दिया कि वो लंबे रेस के घोड़े है।

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए है। बता दें कि किशन ने इसी साल मार्च के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। खास बात यह है कि उन्होंने अपने टी-20 डेब्यू में भी शानदार अर्धशतक जमाया था।

यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब किसी बल्लेबाज ने अपने जन्मदिन पर अपना डेब्यू करते हुए पारी की शुरुआत छक्के से की और साथ ही एक शानदार अर्धशतक भी जमााया। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार