चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के ईशान किशन (Ishan Kishan) द्वारा बेहतरीन विकेटकीपिंग देखने को मिली। उन्होंने इस मुकाबले में विकेट के पीछे से चार शिकार किए, जिसमें तीन कैच और एक रनआउट शामिल है। किशन ने ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू और शिवम दुबे (Shivam Dube) का कैच लपका और मुकेश चौधरी को रनआउट किया।

Advertisement

इस दौरान राइली मेरेडिथ द्वारा डाले गए पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर किशन ने हवा में उछलकर दुबे का कैच लपका। रिप्ले में देखने को मिला की वह कैच पकड़ने के लिए 7.3 फीट उछले थे। 

Advertisement

मेरेडिथ ने ऑफ स्टंप की लाइन में छोटी गेंद डाली, जिसपर दुबे अपर कट करना चाहते थे।  गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी और विकेटकीपर किशन की तरफ गई। गेंद काफी ऊपर थी इसलिए किशन ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से बेहतरीन कैच लपका। अगर ये कैच किशन के ऊपर से निकल जाती को बाउंड्री पार चौके के लिए जाती।

दुबे ने नौ गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। 

हालांकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए किशन बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। 6 रन के निजी स्कोर पर मुकेश चौधरी द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

मुकाबले की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 16 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई ने 14.5 ओवरों में ही 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार