4 जून। विराट कोहली चोटिल हो जाने के कारण काउंटी क्रिकेट में खेल नहीं पाए लेकिन उनके साथी खिलाड़ी खासकर इशांत शर्मा और पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में कमाल का परफॉर्मेंस कर हर किसी का दिल जीत लिया। 

Advertisement

अभी हाल ही में इशांत शर्मा ने काउंटी क्रिकेट में लंदन रॉयल वनडे कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी के ऐसा कहर ढ़ाया कि हर कोई चकित रह गया। इशांत शर्मा ने इस वनडे टूर्नामेंट में अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर बरपा रखा है।

इस समय इशांत शर्मा ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और ग्लेमोर्गन के खिलाफ मैच में निकोलस सेल्मन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस मैच में इशांत शर्मा ने दो विकेट हासिल किए लेकिन अपनी गेंदबाजी से स्विंग गेंदबाजी का जो नजरा पेश किया उससे हर कोई हैरान रह गया है।

गौरतलब है इशांत शर्मा को आईपीएल 2018 में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था लेकिन काउंटी क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरकर जता दिया कि गेंदबाजी के माकूल माहौल मिले तो गजब ढ़ा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार