भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी अच्छे दोस्त हैं और शायद ईशांत जितना करीब से विराट को जानते हैं उतना करीब से उन्हें और कोई भी क्रिकेटर नहीं जानता है। ईशांत ने विराट के अच्छे दौर के साथ-साथ बुरे दौर को भी काफी करीब से देखा है और अब ईशांत ने उनके बुरे दौर के बारे में खुलकर बताया है।

Advertisement

ईशांत ने ये भी कहा है कि अगर विराट की जगह वो होते तो पिता को खोने के बाद वो कभी भी ग्राउंड में जाने की हिम्मत ना करते। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को अंडर-17 के दिनों से जानते हैं और दिल्ली और भारत के लिए एक साथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। ईशांत ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने विराट को लेकर खुलकर बातें की।

Advertisement

ईशांत ने बीयर बाइसेप्स के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, “जिस दिन विराट कोहली के पिता का निधन हुआ, वो अकेले और उदास थे, उन्हें नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दें, लेकिन फिर भी उन्होंने बल्लेबाजी की और 17 साल की उम्र में गेम जीता दिया। आज तक मुझे समझ नहीं आया कि अगर मेरे साथ ऐसा हुआ होता तो क्या होता? मैं तो मैदान पर ही नहीं गया होता।”

Also Read: Live Scorecard

ईशांत ने इसके साथ ही ये भी बताया कि कोहली को पार्टियों का भी काफी शौक था और कोलकाता में एक टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने पूरी रात पार्टी की और अगले दिन 250 रन बनाए। आगे बोलते हुए ईशांत ने कहा, “मैंने उनके सभी चरण देखे हैं। पार्टी से लेकर टैटू तक, फिटनेस फ्रीक से लेकर एक टॉप परफॉर्मर तक, उन्होंने अपने करियर में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। उन्हें पार्टियों का शौक था और कोलकाता में एक टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने पूरी रात पार्टी की लेकिन अगले दिन उन्होंने 250 रन बनाए। वो पिछले दिन नाबाद थे और हम अंडर-19 क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेल रहे थे।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार