2 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने 13 सदस्यों वाली टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम में कई बदलाव हुए हैं।
Advertisement
पहले तीन टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पूरी तरह से फिट ना होने के चलते उन्हें मौका नही मिला है।
Advertisement
टीम इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि इशांत शर्मा की बाईं तरफ की पसलियों में दर्द की शिकायत है और मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई खतरा नही उठाना चाहता। इशांत की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में जगह मिली है।
पिछले दो टेस्ट मैच से बाहर चल रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ है। उनके खेलने पर फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा।