इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपंन्न हुई टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा उन्हें बल्लेबाज़ी क्रम में काफी नीचे भेजे जाने से नाखुश हैं।

Advertisement

आकाश का मानना है कि टीम इंडिया को इस स्टार ऑलराउंडर को अच्छे ढ़ंग से इस्तेमाल करना चाहिए और पांड्या का अच्छे से इस्तेमाल तभी हो सकता है जबो उन्हें बल्लेबाज़ी के लिए ऊपर भेजा जाए ना कि नंबर सात पर बल्लेबाज़ी कराई जाए।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा, "यह बहुत ही साधारण बात है। अगर आप मौका देंगे, तो कोई ना कोई चमकेगा। जिस तरह से उन्हें बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किया गया था, मुझे लगता है कि हर बार ऐसा ही होना चाहिए। वह बहुत नीचे बल्लेबाजी कर रहे थे, अगर आप No.7 पर हार्दिक पांड्या को भेजते हो तो ये उनके साथ एक अन्याय है।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "जब भी कोई विकेट 10-12 ओवर के बाद गिरता है, तो पांड्या को ही बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया है और यहां भी खुद को साबित किया है कि भारत में उनसे बेहतर स्ट्राइकर कोई नहीं है और वह सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार