नई दिल्ली, 13 मई| वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने भारत के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है और कहा है कि वह जिस तरह से गेंद को पिच पर फेंकते हैं, उसका सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। होल्डिंग ने बुमराह को उनके रन-अप को लेकर सलाह भी दी और साथ ही भारतीय गेंदबाज से अपने शरीर का ख्याल रखने को कहा।

Advertisement

होल्डिंग ने सोनी टेन पिट शॉप शो पर कहा, "बुमराह तेज हैं और वह पिच पर गेंद को काफी ताकत से पटकते हैं। लोग हमेशा उन गेंदबाजों की बात करते हैं जो गेंद को पिच पर तेजी से पटकते हैं या जो स्किड कराते हैं। उदाहरण के तौर पर मैल्कम मार्शल.. महान गेंदबाज जो गेंद को स्किड कराता था। बुमराह पिच पर काफी तेजी से गेंद को पटकते हैं और यह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करता है। खासकर शॉर्ट गेंद पर, जो बल्लेबाजों को सवालों में खड़ा कर देती है क्योंकि वह काफी छोटे रन अप से इतनी तेज गेंद फेंकते हैं।"

Advertisement

होल्डिंग ने कहा, "मुझे बुमराह से एक शिकायत है.. मैं जब इंग्लैंड में उनसे मिला था तो मैंने उनसे कहा था कि यह शरीर कितने दिनों तक इतने छोटे रनअप को संभाल पाएगा। यह इंसानी शरीर है मशीन नहीं।"

कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट रुका हुआ है और आईसीसी क्रिकेट की वापसी को लेकर कुछ बदलावों पर चर्चा कर रही है जिसमें गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा (लार) का उपयोग भी शामिल है।

होल्डिंग ने इस पर विचार रखते हुए कहा, "यह काफी मुश्किल होगा, क्योंकि गेंदबाज के हाथ में जब भी गेंद आती है तो सबसे पहले वह अपना सलाइवा या पसीना उस पर लगाता है, यह काफी स्वाभाविक है।"

उन्होंने कहा, "मैं खबरें सुन रहा हूं कि इसके लिए पोलिश का इस्तेमाल किया जाएगा, जो अंपायर से लेनी होगी और आपको अंपायर के सामने ही गेंद को चमकाना होगा। मुझे नहीं पता कि यह कैसे काम करेगा।"

Advertisement

होल्डिंग ने कहा, "यह किस तरह की पोलिश होगी, क्या ये हाथों पर चिपकेगी, क्या इससे फिसलन होगी क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आप निश्चित तौर पर नहीं चाहेंगे कि खिलाड़ी के साथ फिसलन जैसे हों। मैं सारी डिटेल सुनने का इंतजार कर रहा हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार