मेलबर्न, 20 जुलाई| ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दूसरे सत्र में अंपायरों को गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा था क्योंकि इंग्लैंड के डॉम सिब्ले ने गलती से गेंद पर सलाइवा लगा दिया था। 

Advertisement

सिब्ले की इस गलती पर अब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि यह स्वभाविक है। वेस्टइंडीज की पारी के 42वें ओवर की शुरूआत से पहले अंपायर माइकल गॉफ को टिशू को खोलते और उससे गेंद को दोनों तरफ साफ करते देखा गया। बाद में पता चला कि सिब्ले ने गलती से गेंद पर सलाइवा लगा दिया था और मेजबान टीम ने तुरंत इस बात की जानकारी मैदानी अंपायरों को दी जिन्होंने तुरंत गेंद को सैनेटाइज किया।

Advertisement

हेजलवुड ने क्रिकइंफो से कहा, " यह बहुत ही स्वाभाविक आदत है। यह सिर्फ गेंद पर एक स्पॉट देखने के लिए इस तरह की प्रतिक्रिया है, जिसे फिक्सिंग की आवश्यकता है और आप इस पर कुछ सलाइवा लगाते है।"

उन्होंने कहा, " आप इसे पांच साल से कर रहे हैं, इसलिए इस आदत को छोड़ने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जाहिर है कि मैदान पर इसके प्रति जागरूक होगा।"

हेजलवुड ने साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट सीजन पर भी बात की, जो कि एक समय पर शुरू हो सकती है। हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया की फस्र्ट टीम प्लेयर्स हैं, जोकि तीनों प्रारुपों में खेलते हैं।

हेजलवुड ने कहा, " जब तक हम उस अवधि के दौरान प्रशिक्षित कर सकते हैं, तब तक ठीक है। लेकिन अगर हम ब्रेक के बाद वापस आते हैं तो हम उस दो सप्ताह की अवधि के दौरान प्रशिक्षित नहीं कर सकते हैं। दो सप्ताह वास्तव में हमें टेस्ट क्रिकेट में आने में बहुत तकलीफ होती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो मुझे लगता है कि मुझे टेस्ट के लिए तैयार होने के लिए केवल एक, अधिकतम दो मैच चाहिए। हर कोई थोड़ा अलग है, कुछ लोगों को थोड़ी और गेंदबाजी करने की जरूरत है और कुछ कम। लेकिन हम उस संतुलन को हासिल करने की कोशिश करेंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार