मुंबई, 29 अप्रैल| साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने खुलासा किया है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह टीम में तभी वापसी करना चाहते हैं जब वह अपनी शीर्ष फार्म में होंगे। दुनिया के सबसे खतरनाक विस्फोटक बल्लेबाजों से एक डी विलियर्स ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उन्होंने संन्यास के बाद सीमित ओवरों के क्रिकेट में फिर से खेलने की इच्छा जताई थी।

Advertisement

डी विलियर्स ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, "मेरी इच्छा है कि मैं साउथ अफ्रीका के लिए फिर से खेलूं और क्रिकेट साउथ अफ्रीका मुझे फिर से टीम की अगुआई करने के बारे में पूछ चुका है। मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि मुझे अपने शीर्ष फार्म में होना होगा और साथ ही मेरे साथ में जो खिलाड़ी है, मुझे उससे बेहतर होना होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर मुझे लगता है कि मैं टीम में जगह बनाने का हकदार हूं तो यह मेरे लिए आसान होगा क्योंकि इससे मैं महसूस करूंगा कि मुझे अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए। "

डी विलियर्स ने कहा, "मैं काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं हूं और मुझे लगता है कि यह मेरे और अन्य लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है कि मैं अब भी इतना अच्छा खेलता हूं कि टीम में जगह बना सकूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार