दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल-13 में टीम की पिछली लगातार दो हार से चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि टीम आगामी मैच में वापसी करेगी। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

दिल्ली 11 मैचों से 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है और अब उसे अपना अगला मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है।
रबाडा ने कहा कि उनकी टीम को कुछ चीजों पर का काम करने की जरूरत है, जिससे उन्हें टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर वापसी करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

रबाडा ने कहा, "आप यहां क्वालीटी क्रिकेट खेल रहे हैं और यह आसान नहीं है। हमने अच्छी शुरुआत की, जोकि हमेशा करना चाहते हैं। इन दिनों यही हो रहा है और लेकिन हमें कुछ चीजों पर फिर से काम करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "हम टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर हैं और आप अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हैं। दिन होने पर कोई भी जीत सकता है। आगे हमारे पास अभी कुछ मैच हैं और कुल मिलाकर हमें अपनी ताकतों पर काम करने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम कुछ बदलाव करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि टूर्नामेंट में उनकी टीम उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है, तेज गेंदबाज ने कहा, "आपको केवल यह मानना पड़ेगा कि आप क्वालीटी टीमों के खिलाफ खेलते हैं और ऐसी चीजें होती रहती है। हर कोई क्रिकेट खेल रहा है, हर कोई हारता है, जीतता है। इसलिए इसके बारे में हमें ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार