आईपीएल 2023 के 70वें यानि आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होना है। इस मैच के शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं लेकिन फैंस के लिए इस मैच से पहले बुरी खबर सामने आ रही है। इस अहम मैच से पहले बैंगलौर में झमाझम बारिश हो रही है और फिलहाल ऐसा लग नहीं रहा कि आरसीबी और गुजरात के बीच ये मैच हो पाएगा।

Advertisement

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है लेकिन अगर ये मैच ही नहीं हुआ तो आरसीबी का सपना टूट भी सकता है। फिलहाल मौसम को लेकर जैसी अपडेट्स सामने आ रही हैं वो आरसीबी फैंस को रुलाने का काम कर रही हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि बैंगलौर में झमाझम बारिश हो रही है और ऐसा लग रहा है कि ये बारिश रुक भी गई तो भी मैच होना मुश्किल है।

Advertisement

वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस भी बहुत डरावनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि ऐसी बारिश और ओलावृष्टि इससे पहले कभी नहीं हुई जैसी उन्हें इस मैच वाले दिन देखने को मिल रही है। अगर ये मैच नहीं होता है तो आरसीबी और गुजरात को एक-एक अंक बांटना पड़ेगा जिसका मतलब ये होगा कि इस समय आरसीबी के फैंस ये दुआ कर रहे होंगे कि मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच हार जाए।

अगर सनराइजर्स की टीम मुंबई को हरा देती है तो ही आरसीबी प्लेऑफ तक पहुंच पाएगी लेकिन अगर मुंबई जीत गई तो आरसीबी का इस साल भी ट्रॉफी जीतने का सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा। ऐसे में अब आरसीबी फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि किसी तरह बारिश रुक जाए और उन्हें आरसीबी का मैच देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार