इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 13 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि वह इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे।

Advertisement

सूर्यकुमार ने इस मैच में नाबाद 79 रनों की पारी खेल मुंबई को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 193 रनों तक पहुंचाया। राजस्थान 18.1 ओवरों में 136 रनों पर ढेर हो 57 रनों से मैच गई।

Advertisement

सूर्यकुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, "मुझे लग रहा था कि इस मैच में बड़ी पारी आने वाली है। पिछले मैचों में मैं किसी न किसी तरह से आउट हो जाता था। मैंने अपने आप में विश्वास किया और अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश की।"

टीम से मिले मैसेज को लेकर सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि यह दबाव नहीं है बल्कि उन्होंने मुझे एक अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं अपना खेल खेलूं। लॉकडाउन ने मेरी कुछ शॉट्स में काफी मदद की। सबसे संतोषजनक टीम का जीतना है, क्योंकि मैं जानता था कि तीन विकेट गिर चुके हैं और मुझे अंत तक खेलना है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार