Women's T20 World Cup 2026, New Zealand Women vs Scotland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इज़ी शार्प (62) और ब्रुक हॉलिडे (नाबाद 41) ने 101 रन की साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई।

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज का 19वां मुकाबला स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार (23 जून) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर एक छोर से डटी रहीं और उन्होंने 52 गेंदों में 72 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला। सारा ब्राइस ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि प्रियानाज़ चटर्जी 12 रन का योगदान दे सकीं।

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी का हाल यह रहा कि इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। नतीजन टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान अमेलिया केर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं सोफी डिवाइन ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि नैंसी पटेल और लिया तहुहू को 1-1 सफलता मिली।

132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान अमेलिया केर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि इज़ी गेज़ 16 रन ही बना सकीं। अनुभवी बल्लेबाज सोफी डिवाइन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

Advertisement

इसके बाद इज़ी शार्प और ब्रुक हॉलिडे ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 75 गेंदों में 101 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। इज़ी शार्प ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं ब्रुक हॉलिडे ने अंत तक टिकते हुए 38 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी खेली और टीम को 18.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्कॉटलैंड के लिए गेंदबाजी में कैथरीन ब्राइस और रेचल स्लेटर ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार