Jack Leach Injured, IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हैदराबाद में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम ने पहली इनिंग में 436 रन बनाकर इंग्लिश टीम पर 190 रनों की बढ़त बनाई है। इंग्लैंड की टीम मुश्किलों में है और उनकी ये मुश्किलें कम होने का नाम भी नहीं ले रही। दरअसल, हैदराबाद टेस्ट के बीच अब इंग्लिश टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ जैक लीच (Jack Leach) चोटिल हो गए हैं।

 
Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज़ी के कोच जीतन पटेल ने खुद लीच के चोटिल होने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन लीच को फील्डिंग के दौरान घुटने पर चोट लगी थी और दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ। यही वजह है वो फील्डिंग करते हुए थोड़ा जूझते नजर आ रहे हैं।'

Advertisement

जीतन पटेल ने लीच के बारे में बातचीत करते हुए ये भी कहा कि लीच की ये चोट गंभीर हो सकती है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि लीच हैदराबाद टेस्ट में आगे गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं। ये भी जान लीजिए कि इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये एक लंबी सीरीज है ऐसे में मेहमान टीम ये बिल्कुल नहीं चाहेगी कि उनका मुख्य खिलाड़ी सीरीज के बीच से ही बाहर हो जाए।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि दर्द में होने के बावजूद लीच ने भारत के खिलाफ पहली इनिंग में 26 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने महज 63 रन दिये और एक विकेट भी झटका। इंग्लैंड के दूसरे सबसे सफल स्पिनर जो रूट रहे जिन्होंने 29 ओवर करके 79 रन दिये और 4 बल्लेबाज़ों को आउट किया। दूसरी तरफ रेहान अहमद और टॉम हार्टले काफी महंगे साबित हुए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा रन खर्चे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार