आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में जैकब डफी ने अपने डेब्यू पर ही शानदार गेंदबाजी दिखाई। उन्होंने एक ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया। इस डबल विकेट ओवर के चलते SRH को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग गए।

Advertisement

शनिवार (28 मार्च) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डेब्यू कर रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने आते ही अपना असर दिखा दिया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत ओपनिंग जोड़ी को हिला कर रख दिया।

Advertisement

इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम के नियमित तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में डफी को मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया।

पारी का तीसरा और अपना दूसरा ओवर डालने आए डफी ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को चौंका दिया। शॉर्ट लेंथ गेंद पर अभिषेक सही टाइमिंग नहीं कर पाए और विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इस तरह उनकी पारी सिर्फ 7 रन पर खत्म हो गई और SRH को पहला झटका लग गया।

अभी टीम इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड भी पवेलियन लौट गए। डफी ने फिर शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर हेड थोड़ा जल्दी शॉट खेल बैठे। गेंद हवा में गई और स्क्वायर लेग पर फिल साल्ट ने बाउंड्री के पास आसान सा कैच पकड़ लिया। हेड 11 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 23 रन पर दो विकेट हो गया।

VIDEO:

Advertisement

डफी यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने RCB को मैच में शुरुआती बढ़त दिलाई और फैंस को एक नया स्टार गेंदबाज देखने को मिला।

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार