सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2026-27) के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में उत्तराखंड के बाएं हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित (Jagadeesha Suchith) ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में खूब सुर्खियां बटोरी। कोलकाता में गुरुवार (26 नवंबर) को खेले गए इस मैच में सुचित ने अपने एक ही ओवर में सरफराज खान (Sarfaraz Khan), शिवम दुबे (Shivam Dube) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

मुंबई ने इस मैच में 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद 16वें ओवर में गेंदबाजी करने आए सुचित ने पहली गेंद पर सरफराज खान को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अगली ही गेंद में उन्होंने शिवम दुबे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। फिर आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह मुंबई ने एक ही ओवर में अपने तीन अहम बल्लेबाज गंवा दिए।

सुचित ने अपने पहले तीन ओवर में 25 रन दिए थे, लेकिन 16वें ओवर में उनकी गेंदबाजी ने मैच की तस्वीर बदल दी। सुचित ने अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

मुंबई ने बनाए 209 रन
मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। टीम के लिए मुशीर खान ने 40 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने भी 34 गेंदों में अहम 51 रन बनाए। दोनों की अर्धशतकीय पारियों के चलते मुंबई एक मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 16.5 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। शाश्वत डंगवाल ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया। उनके अलावा उत्तराखंड का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। नतीजा यह रहा कि मुंबई ने यह मुकाबला 86 रन से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार