युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही 171(387) रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी इस शानदार पारी की वजह से भारतीय टीम की बढ़त 200 के पारी पहुंच चुकी हैं। वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 के स्कोर पर सिमट गयी थी। 

Advertisement

जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 (454) रन की विशाल साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इसके अलावा उन्होंने रन मशीन विराट कोहली के साथ 110 (283) रन की शतकीय साझेदारी निभाई और भारतीय टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। 21 वर्षीय जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान कुछ  रिकार्ड्स भी अपने नाम किये। 

Advertisement

सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट डेब्यू पर हाईएस्ट स्कोर

201* - ब्रेंडन कुरुप्पु (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो  CCC, 1987

200 - डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2021

187 - शिखर धवन (भारत) बनाम AUS, मोहाली, 2013

Advertisement

171 - हामिश रदरफोर्ड (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, डुनेडिन, 2013

171 - यशस्वी जायसवाल (भारत) बनाम WI, रोसेउ, 2023

डेब्यू टेस्ट सबसे ज्यादा गेंदे खेलने वाले बल्लेबाज 

Advertisement

548 - ब्रेंडन कुरुप्पु (एसएल) बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो CCC, 1987

447 - मैथ्यू सिंक्लेयर (न्यूजीलैंड) बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 1999

387 - यशस्वी जायसवाल (भारत ) बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023

Advertisement

384 - एंड्रयू हडसन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 1992

383 - जैक्स रूडोल्फ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बैन, चटोग्राम, 2003

पिछला भारतीय रिकॉर्ड मोहम्मद अज़हरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने 1984 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 110 रन बनाने के लिए 322 गेंदों का सामना किया था।

Advertisement

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर हाईएस्ट स्कोर

187 - शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2013

177 - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता, 2013

Advertisement

171 - यशस्वी जायसवाल बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023

137 - गुंडप्पा विश्वनाथ बनाम ऑस्ट्रेलिया, कानपुर, 1969

134 - पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018

Advertisement

घर से बाहर टेस्ट में 150+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा भारतीय

20 वर्ष 137 दिन - माधव आप्टे बनाम वेस्टइंडीज, 1953

21 वर्ष 91 दिन - ऋषभ पंत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019

Advertisement

21 वर्ष 196 दिन - यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, 2023

21 वर्ष 277 दिन - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971

23 वर्ष 71 दिन - सचिन तेंदुलकर बनाम इंग्लैंड, 1996

Advertisement

24 वर्ष 103 दिन - केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, 2016

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार