IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। वो सीजन में अपने शुरुआती चार मैच खेल चुके हैं जिसमें से DC की टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने होंगे। यही वजह है आज हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मौजूद हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो DC की किस्मत बदल सकते हैं।

Advertisement

जैक फ्रेजर-मैक्गर्क (Jake Fraser-McGurk)

Advertisement

21 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ जैक फ्रेजर-मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौका दे सकती है। जेक फ्रेजर को ऑस्ट्रेलिया का फ्यूचर माना जा रहा है। ये धाकड़ बल्लेबाज़ 21 साल की छोटी उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर चुका है। जैक फ्रेजर ने लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंदों पर शतक ठोककर एबी डी विलियर्स का सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। वो DC के लिए टॉप ऑर्डर में तूफानी बैटिंग कर सकते हैं।

ललित यादव (Lalit Yadav)

27 वर्षीय ललित यादव भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। ललित बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए योगदान कर सकते हैं। ये दाएं हाथ का हरफनमौला खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 मैचों में 951 रन और लिस्ट एक क्रिकेट में 41 मैचों में 927 रन ठोक चुका है। लिस्ट ए क्रिकेट में ललित के नाम 42 विकेट भी दर्ज हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में वो 80 मैचों में लगभग 30 की औसत से 1067 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 53 विकेट भी चटकाए हैं। ऐसे में सुमित कुमार या रसिक सलाम की जगह उन्हें टीम में जगह मिल  सकती है।

झाई रिचर्डसन (Jhye Richardson)

Advertisement

Also Read: Live Score

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज़ी कमजोर नज़र आ रही है। ऐसे में अब DC की टीम रफ्तार से सौदागर झाई रिचर्डसन को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुन सकती है। ऑस्ट्रेलिया का ये गन गेंदबाज़ लगातार 140 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है। 27 वर्षीय रिचर्डसन टी20 फॉर्मेट में अब तक 116 विकेट चटका चुके हैं। इतना ही नहीं, रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 15 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम झाई रिचर्डसन को अपनी टीम में शामिल करके उनकी पेस का फायदा उठा सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार