Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ( Jake Fraser-McGurk IPL 2025) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाकी बचे मुकाबलों से नाम वापस ले लिया है और ऐसा करने वाले वह दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। 17 मई से दोबारा शुरू हो रहे आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स के जेमी ओवरटन पहले ही नाम वापस ले चुके हैं।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फ्रेजर-मैकगर्क को इस सीजन के मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। फ्रेजर-मैकगर्क ने वापस भारत ना आने की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को दे दी है। 

Advertisement

मौजूदा सीजन में फ्रेजर-मैकगर्क ने का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। 23 साल के बल्लेबाज को पहले छह मैचों में मौका मिली, जिसमें वह पांच बार दहाईं के आंकडें तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कुल 55 रन बनाए,जिसमें बेस्ट स्कोर 38 रन रहा। इसके बाद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और उसे अभी भी अपने कई विदेशी खिलाड़ी की उपलब्धता की पुष्टि की इंतजार है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेलिस औऱ ट्रिस्टन स्टब्स शुमार हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टब्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई साउथ अफ्रीका टीम की हिस्सा है जौ 11 जून से फाइनल मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। बता दें कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा है कि वह चाहते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुने गए उनके खिलाड़ी आईपीएल 2025 से 26 मई तक वापस वतन लौट आएं। हालांकि फिलहाल इसे लेकर बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच चर्चा जारी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार