तिरुवनंतपुरम, 8 सितम्बर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार से साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ यहां खेले जाने वाले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए कृष्णप्पा गौतम की जगह जलज सक्सेना को इंडिया-ए टीम में शामिल किया है। कर्नाटक के ऑलराउंडद गौतम फिल्हाल अस्वस्थ्य हैं और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। इस मैच के लिए स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

गिल प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन वह अब तक भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं। अब जबकि वह यहां अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेंगे, तो उनका ध्यान अच्छे प्रदर्शन के जरिए चयनकर्ताओं को आकर्षित करना होगा।

 
Advertisement

भारतीय टीम को दो चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले हैं। दूसरे मैच में बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा टीम के कप्तान होंगे।

आंध्र के विकेटकीपर केएस भरत को भी इस टीम में शामिल किया गया है। वह ऋषभ पंत के साथ-साथ साहा पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

दूसरा टेस्ट मैच 17 सितम्बर से मैसुरू में खेला जाएगा और इस मैच मं बंगाल के नवनियुक्त कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।

ईश्वरन ने दिलीप ट्रॉफी फाइनल मैच में शतक लगाया था।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम की कमान एडन मार्कराम के हाथों में है। इस टीम में कुछ खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिनके पास इंटरनेशनल अनुभव है।

पेसर लुंगी नगीदी सीनियर टेस्ट टीम के सदस्य हैं और वह इस मैच से अनुभव हासिल करने का प्रयास करेंगे।

टीमें :

Advertisement

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रितुराज गायकवाड, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, अंकित बवाने, केएस भरत, जलज सक्सेना, शाहबाज नदीम, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे और विजय शंकर।

दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), थेउनिस दे ब्रून, जाबायार हाम्जा, लुंगी नदीगी, जॉर्ज लिंडे, पीटर मालन, एडी मूर, सेनुरान मुथुस्वामी, मार्को जेनसन, डेन पीट, वियान मुल्डर, हेनरिक क्लासान, लुथो सिपाम्ला, खाया जोंडो।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार