6 अगस्त,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी कुछ फुरसत के पल बिता रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन औऱ स्टुअर्ट ब्रॉड इस दौरान गोल्फ का लुत्फ उठाते हुए।
हालांकि गोल्फ खेलते हुए इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोटिल हो गए। इस हादसे की वीडियो उनके साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है।
इस वीडियों में एंडरसन ने गोल्फ स्टिक ने गेंद पर बहुत तेज शॉट मारा। लेकिन पेड़ से टकराकर गेंद वापस उनके चेहरे पर आकर लग गई। गेंद इतनी तेजी से उनकी तरफ आई कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला।
इस वीडियो के साथ ब्रॉड ने यह भी साफ कर दिया कि एंडरसन गेंद लगने के बाद पूरी तरह ठीक हैं।
गौरतलब बै कि एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 31 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।