भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से मोटेरा के मैदान पर शुरू होने जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट से पहले इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) का मानना है कि पिंक बॉल टेस्ट में बॉल रिवर्स स्विंग नहीं होगी। एंडरसन के इस बयान के बाद फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

एक वैबसाइट से बातचीत के दौरान एंडरसन ने कहा, 'ये पिच पर निर्भर करेगा, अगर पिच से गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी तो रिवर्स स्विंग होगा लेकिन हम नेट्स में जिस तरह से गेंदबाज़ी कर रहे थे उसे देखने के बाद अगर गेंद स्विंग होगी तो मुझे बहुत हैरानी होगी।'

Advertisement

एंडरसन के इस बयान के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'बुमराह को स्विंग कराने के लिए मौसम या बादल की जरूरत नहीं है। इसके अलावा भी कई फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एंडरसन ने चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान रिवर्स स्विंग का शानदार इस्तेमाल करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खूब तंग किया था लेकिन  उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। अब वो एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज़ों को चारों खाने चित्त करने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि एंडरसन ने चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान रिवर्स स्विंग का शानदार इस्तेमाल करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खूब तंग किया था लेकिन  उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। अब वो एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज़ों को चारों खाने चित्त करने की कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार