Jamie Smith Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के 25 वर्षीय विकेटकीपर बैटर जेमी स्मिथ (Jamie Smith) ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs IND Test Series) में कमाल का प्रदर्शन किया और 62 की औसत से 434 रन ठोके। गौरतलब है कि इसी के साथ जेमी स्मिथ ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बैटर लेस एम्स (Les Ames) को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में जेमी स्मिथ ने 5 मैचों की 9 इनिंग में एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 62 की औसत से 434 रन बनाए। इसी के साथ अब जेमी स्मिथ इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर विकेटकीपर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर खिलाड़ी लेस एम्स को पछाड़ा जिन्होंने साल 1929/30 में 417 रन बनाए थे। ये भी जान लीजिए कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में एलेक स्टीवर्ट सबसे ऊपर हैं जिन्होंने साल 1998 में बतौर विकेटकीपर इंग्लैंड के लिए 465 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए बतौर विकेटकीपर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Advertisement

एलेक स्टीवर्ट - 465 रन बनाम साउथ अफ्रीका (साल 1998)

जेमी स्मिथ - 434 रन बनाम भारत (साल 2025)

लेस एम्स - 417 रन बनाम वेस्टइंडीज (साल 1929/30)

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो - 387 रन बनाम श्रीलंक (साल 2016)

ये भी जान लीजिए कि 25 वर्षीय जेमी स्मिथ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में इंग्लैंड के लिए चौथे सबसे ज्यादा बनाने खिलाड़ी भी रहे और उन्होंने विकेट के पीछे से 21 डिसमिसल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार