भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे से आराम दिया गया है और वो बांग्लादेश के आगामी दौरे से पहले खुद को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारतीय उप-कप्तान जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की एक्सरसाइज़ करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए।

Advertisement

हालांकि, इन फोटोज़ और वीडियोज़ को देखकर फैंस को केएल राहुल से ज्यादा किसी और ही चीज़ में दिलचस्पी आ गई। कुछ चील जैसी आंखों वाले यूज़र्स ने राहुल की इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को देख लिया और भारतीय क्रिकेटर पर सवालों की बमबारी कर दी।

Advertisement

जान्हवी कपूर के सवालों के साथ राहुल पर बमबारी करने के अलावा, लोगों ने 30 वर्षीय राहुल को नेट्स में पसीना बहाने के बजाय जिम में इतनी मेहनत करने के लिए ट्रोल किया। एक फैन ने राहुल की क्लास लगाते हुए कहा, "भाई जान्हवी कपूर के जिम में क्या कर रहा है तू। जबकि एक दूसरे फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, भाई जा, जाकर बैटिंग प्रैक्टिस कर, ये सब करने से तेरा करियर नहीं चलेगा।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से राहुल को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार