Janith Liyanage Catch Video: श्रीलंका ने बीते बुधवार, 2 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले (SL vs BAN 1st ODI) में बांग्लादेश को 77 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी जनिथ लियानागे (Janith Liyanage) ने हवा में उड़कर एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पूरी घटना बांग्लादेश की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। मेजबान टीम के लिए ये ओवर वानिन्दु हसरंगा करने आए थे जिन्होंने बांग्लादेश के वेल सेट बैटर तंजिद हसन को फंसाने के लिए ओवर का पांचवां बॉल ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया।

Advertisement

यहां तंजिद एक बड़ा शॉट मारने की चाहत रखते थे जिसकी कोशिश में ही उन्होंने गलती करते हुए मिड ऑफ की तरफ मिस टाइम शॉट खेल दिया। ये बॉल उनके बैट से मिडिल नहीं हुआ था जिस कारण वो हवा में ट्रेवल करते हुए मिड ऑफ पर तैनात खिलाड़ी जनिथ लियानागे की तरफ गई। हवा में बॉल देखकर लियानागे ने गज़ब की फुर्ती दिखाई और अपनी बाईं और कूद लगाते हुए सुपरमैन स्टाइल में कैच पूरा किया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि जब तंजिद हसन आउट हुए तब तक वो 62 रन बना चुके थे, ऐसे में ये साफ था कि लियानागे के कैच ने श्रीलंकन टीम को एक बड़ा विकेट दिलाया। इसके अलावा इससे पहले उन्होंने लंकाई टीम की बैटिंग के दौरान 29 रन भी जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें इस मुकाबले की तो श्रीलंका ने पहले वनडे में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 49.2 ओवर में ऑल आउट होने से पहले 244 रन जोड़े। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 35.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह श्रीलंका ने 77 रनों से मैच जीता और 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार