Jason Holder Record: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट का फाइनल (MLC 2026 Final) रविवार, 19 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम स्टेडियम में खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के कैप्टन जेसन होल्डर (Jason Holder) ने कमाल की गेंदबाज़ी करके वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के तीन विकेट चटकाए और इतिहास रचा। उन्होंने सुनील नारायण, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल जैसे कैरेबियाई दिग्गजों की रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय जेसन होल्डर ने MLC 2026 के फाइनल में अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने एंड्रीस गौस (35 गेंदों पर 40 रन), निखिल चौधरी (24 गेंदों पर 25 रन) और बेन ड्वारशुइस (02 गेंदों पर 01 रन) का विकेट चटकाया। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए हैं और वो ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे कैरेबियाई गेंदबाज़ बन गए हैं।

जेसन होल्डर ने 367 मैचों की 360 पारियों में 402 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। उनसे पहले सिर्फ सुनील नारायण, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल ने ही बतौर वेस्टइंडीज गेंदबाज़ टी20 फॉर्मेट में 400 प्लस विकेट लेने का कारनामा किया।

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ (वेस्टइंडीज)

  • सुनील नारायण - 607 मैचों की 597 पारियों में 646 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो - 582 मैचों की 546 पारियों में 631 विकेट
  • आंद्रे रसेल - 601 मैचों की 532 पारियों में 526 विकेट
  • जेसन होल्डर - 367 मैचों की 360 पारियों में 402 विकेट

बात करें साल 2026 के मेजर लीग क्रिकेट में जेसन होल्डर के प्रदर्शन की तो उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 142.45 की स्ट्राइक रेट से 151 रन भी ठोके।

मैच का हाल: MLC 2026 के फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी में 19.4 ओवर खेले और 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए कॉलिन मुनरो (29 गेंदों पर 40 रन), आंद्रे फ्लेचर (27 गेंदों पर 47 रन) और मैथ्यू ट्रॉम्प (21 गेंदों पर 39 रन) ने अच्छी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में WAF के लिए ओबस पिएनार ने 24 गेंदों पर 53 रन ठोके, वहीं एंड्रीस गौस ने 35 गेंदों पर 40 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद वाशिंगटन फ्रीडम की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन जोड़ पाई और ऐसे LAKR ने ये रोमांचक फाइनल 1 रन से जीतकर अपने नाम किया। ध्यान दें कि लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार MLC टूर्नामेंट जीता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार