Jason Holder All Time XI: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। जेसन होल्डर जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से वेस्टइंडीज की टीम को कई मुकाबले जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। जेसन होल्डर की प्लेइंग इलेवन में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

जेसन होल्डर ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। जेसन होल्डर ने अपनी टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को चुना है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर जेसन होल्डर की ऑल टाइम इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

जेसन होल्डर की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने केवल एक स्पिनर को अपनी टीम में शामिल किया है। जेसन होल्डर की टीम में एकमात्र स्पिनर शेन वॉर्न हैं। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जेसन होल्डर ने एडम गिलक्रिस्ट को दी है। जेसन होल्डर की टीम में 3 तेज गेंदबाज 1 स्पिनर और 1 तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शामिल है।

कुछ इस तरह से नजर आती है जेसन होल्डर की ऑल टाइम इलेवन टीम: कुमार संगकारा, मैथ्यू हैडन, रिकी पोटिंग, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), डेल स्टेन, कर्टली एमब्रोस, शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार