ब्रिजटाउन, 26 जनवरी (CRICKETNORE)| कप्तान जेसन होल्डर (नाबाद 202) के पहले दोहरे शतक और शेन डॉवरिच (नाबाद 116) के शतक के दम पर मेजबान वेस्टइंडीज ने केनसिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सामने 628 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। 

Advertisement

तीसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 56 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 289 रन बनाए थे और उसके गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में महज 77 रनों पर ढेर कर दिया था। दूसरी पारी में विंडीज 212 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। 

दूसरी पारी में वह अच्छी स्थिति में नहीं थी लेकिन पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के साथ वह इंग्लैंड पर शिकांजा कस चुकी थी। वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 127 रनों के साथ की थी। 

इंग्लैंड को उम्मीद थी कि वह मेजबान टीम को जल्दी पवेलियन लौटा देगी, लेकिन होल्डर और शेन कुछ और ही सोचकर उतरे थे। दोनों ने मेहमान टीम के मंसूबों पर पारी फेरते हुए सातवें विकेट के लिए 295 रनों की रिकार्ड साझेदारी की। यह टेस्ट में सातवें विकेट के लिए की गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

वहीं वेस्टइंडीज के लिए सातवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। टेस्ट में और वेस्टइंडीज के लिए सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड डेनिस एटकिन्सन और क्लारेमोंटे डेपेइजा के नाम है। जिन्होंने ब्रिजटाउन में ही 14 मई 1955 को वेस्टइंडीज के लिए सातवें विकेट के लिए 347 रन जोड़े थे। 
वहीं डॉन ब्रैडमैन के बाद होल्डर दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं। जिसने एक टेस्ट मैच दूसरी पारी में 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। ब्रैडमैन ने 1937 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। 

Advertisement

होल्डर ने केटन जेनिंग्स पर चौका मार अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया और इसी के साथ पार समाप्ति की घोषणा कर दी। होल्डर नंबर-8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। 

उन्होंने अपनी पारी में 229 गेंदों का सामना किया और 23 चौकों के अलावा आठ छक्के लगाए। शेन ने अपने कप्तान का बेहतरीन साथ दिया और विकेट पर जमे रहे। इन दोनों ने तीसरे दिन इंग्लैंड को एक भी विकेट नहीं लेने दिया। 

शेन ने अपनी पारी में 224 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा एक छक्का मारा। 

Advertisement

इंग्लैंड को भी तीसरे दिन कोई झटका नहीं लगा। रोरी बर्न्सं 39 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं जेनिंग्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को अभी भी जीत के लिए 572 रनों की दरकार है। उसके पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दो दिन का समय है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार