12 जुलाई,नई दिल्ली। जेसन होल्ड़र ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहली पारी मे उन्होंने 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

होल्डर ने दोनों ही पारियों में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही होल्डर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिसने तीन बार एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विपक्षी टीम के कप्तान को आउट किया है। 

Advertisement

इससे पहले होल्डर ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में दोनों पारियों में कप्तान शाकिब अल हसन और 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट की दोनों पारियों में कप्तान राशिद खान को अपना शिकार बनाया था। 

बता दें कि मेजबान इंग्लैंड की टीम यहां एजेस बाउल पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में 313 रनों पर आलआउट हो गई, जिससे वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन का स्कोर बनाया था जबकि वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 318 रन का स्कोर बनाया था। इस आधार पर वेस्टइंडीज को 114 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 199 रनों की बढ़त हासिल कर पाई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार