Jason Holder All Time Test XI: जेसन होल्डर ने अपनी ऑलटाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। वेस्टइंडीज को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कई मुकाबले जितवा चुके होल्डर टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज टीम की रीढ़ हैं। होल्डर ने अपनी ऑलटाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियो पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। जेसन होल्डर की प्लेइंग इलेवन में 6 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

जेसन होल्डर ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया है।। जेसन होल्डर ने अपनी टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को चुना है। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जेसन होल्डर की टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement

जेसन होल्डर की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने मुथैया मुरलीथरन को भी अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। जेसन होल्डर की टीम में एकमात्र स्पिनर शेन वॉर्न हैं। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जेसन होल्डर ने एडम गिलक्रिस्ट को दी है। जेसन होल्डर की टीम में 3 तेज गेंदबाज हैं जिनमें 2 वेस्टइंडीज टीम के ही खिलाड़ी हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है जेसन होल्डर की ऑलटाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम: क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, विव रिचर्ड्स, गारफील्ड सोबर्स, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, कर्टली एम्ब्रोस, मैल्कम मार्शल, वसीम अकरम।

ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन में केवल ग्यारह खिलाड़ियों को चुना जा सका, होल्डर ने ग्लेन मैकग्रा, कुमार संगकारा, जैक्स कैलिस, डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन को भी अपने टीम में चुने जाने की इच्छा जताई थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार