इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज जेसन ऱॉय (Jason Roy) ने शुक्रवार (3 मार्च) को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 12वां शतक जड़ा। रॉय ने 124 गेंदों में 18 चौकों और 1 छक्के की मदद से 132 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में 78 रन उन्होंने 19 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। शाकिब अल हसन के हाथों एलबीडबल्यू आउट होकर रॉय पवेलियन लौटे।

Advertisement

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रॉय संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रॉय ने पूर्व बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक की बराबरी की, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे में ओपनिंग करते हुए 12 शतक जड़े थे। 11 शतक के साथ जॉनी बेयरस्टो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 

रॉय इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वके मामले में भी संयुक्त रूप के तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जो रूट और इयोन मोर्गन है। वनडे में रूट ने 16 और पूर्व बल्लेबाज मोर्गन ने 13 शतक जड़े हैं।  

पिछली पांच पारियों में जेसन का यह दूसरा वनडे शतक है। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में 113 रन की पारी खेली थी। पिछली तीन पारियों में वह सिंगल डिजिट में ही आउट हो गए थे।  

रॉय ने कप्तान जोस बटलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 109 रनों की शानदार साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार