18 जुलाई। 

Advertisement

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को 24 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है। रॉय को पहली बार देश की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

उन्होंने हाल में हुए विश्व कप की सात पारियों में कुल 443 रन बनाए थे और टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी चुने गए थे। 

बेन स्टोक्स ओर जोस बटलर को चार दिनों तक चलने वाले इस मैच के लिए आराम दिया गया है जबकि मार्क वुड चोट के कारण इस मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

सोमरसेट के ऑलराउंडर लेविस ग्रेगोरी को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 27 वर्षीय इस गेंदबाज ने इंग्लैंड लायन्स के लिए 13.88 की औसत से कुल 44 विकेट लिए थे। 

श्रीलंका में अपना वनडे डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज ओली स्टोन को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज से पहले लगने वाले ट्रेनिंग कैम्प के लिए भी 16 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है। 

टीम : 

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगोरी, जैक लीच, जेसन रॉय, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स। 

Advertisement

प्री-सीजन ट्रेनिंग कैम्प के लिए : मोइन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, जैक लीच, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार