ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न के मैदान पर हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहतरीन स्थिति में है। पहली पारी में भारत की और से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए है। 

Advertisement

इसी बीच जसप्रीत बुमराह के लिए एक और बड़ी खबर है। बुमराह ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए साल 2020 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में पहली जगह पाई है। 

Advertisement

साल 2020 में कोरोना की वजह से भारतीय टीम ने इस साल बहुत कम मैच खेले है और जितने भी मैच खेले है उसमें जसप्रीत बुमराह टीम का अहम हिस्सा रहे है और इस साल इस गेंदबाज ने कुल 1.38 करोड़ रुपए कमाए है।

बुमराह ने इस साल 9 वनडे मैच खेले है, 8 टी-20 मैच खेले है और 4 टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे है। विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और उन्होंने इस साल 1.29 करोड़ रुपए कमाए है। 

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के स्टार गेंदबाज रविंद्र जडेजा मौजूद है जिन्होंने साल 2020 में 96 लाख रुपए कमाने का कारनामा किया है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार