India vs South Africa 1st T20I: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) ने मंगलवार (9 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक के बारबाती स्टेडियम में पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अपनेपहले दो ओवर में उनका खाता खाली रहा, लेकिन तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज को आउट किया।

Advertisement

बुमराह ने ब्रेविस को टी-20 इंटनरेशनल में अपना 100वां शिकार बनाया। इसके साथ ही वह भारत के पहले औऱ दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। बुमराह के नाम टेस्ट में 234 विकेट और वनडे में 149 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

बुमराह से पहले लसिथ मलिंगा,टिम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी ने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था।

इसके अलावा बुमराह दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मे 100 विकेट का आंकड़ा हासिल किया है। साथी गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ही उनसे पहले यह मुकाम हासिल किया था। बुमराह के अब 101 विकेट हो गए हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसमें हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन की तूफानी पारी खेली।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए बुमराह के अलावा,अर्शदीप सिंह,अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट, हार्दिक और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार