India vs England 4th Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन (25 जुलाई) पहली पारी में अपना पहला विकेट हासिल किया। बुमराह ने विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ (9 रन) को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड में 50 विकेट

Advertisement

बुमराह ने इंग्लैंड में अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ ईशांत शर्मा ने किया, जिनके नाम इंग्लैंड में 51 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। 

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

बुमराह भारत और एशिया के के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने घर से बाहर दो देशों में 50 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 64 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

इसके अलावा बुमराह छठे विदेशी गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले रिचर्ड हैडली, लांस गिब्स, माइकल होल्डिंग,कर्टली एम्ब्रोस और कोर्टनी वॉल्श ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

वसीम अकरम को पछाड़ा

Also Read: LIVE Cricket Score

बतौर एशियाई गेंदबाज इंग्लैंड में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में वसीम अकरम को पछाड़कर जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बुमराह के अब 39 पारी में 82 विकेट हो गए हैं, वहीं अकरम ने 46 पारी में 81 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद आमिर (87 विकेट) पहले नंबर पर काबिज है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार