India vs England 1st Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah England) ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उन्होंने जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, क्रिस वोक्स और जोश टंग को अपना शिकार बनाया। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कुछ खास  रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

बुमराह पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर तीन बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 18 पारी में तीसरी बार यह कारनामा किया है। चेतन शर्मा, लाला अमरनाथ, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद निसार, सुरेंद्र नाथ और वीनू माकंड ने 2-2 बार इंग्लैंड में पारी में पांच विकेट लिए हैं। 

कपिल देव की बराबरी की 

बतौर भारतीय गेंदबाज विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के मामले में बुमराह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के बाहर 12वीं बार पाारी में पांच विकेट लेकर कपिल देव की बराबरी की है।

Advertisement

SENA में 150 विकेट

बुमराह पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट हासिल किए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद वसीम अकरम हैं, जिनके नाम 146 विकेट दर्ज हैं। वहीं वह कुल तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। SENA देशों में कोर्टनी वाल्श ने 213 विकेट और  सर कर्टली एम्ब्रोस ने 184 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि इस पारी में उनकी गेंदबाजी पर चार कैच भी छूटे थे।

Advertisement

यह 14वीं बार है जब बुमराह ने पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। भारत के लिए बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने के मामले में उनसे आगे सिर्फ कपिल देव (23 बार) हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 465 रनों पर रोक दिया औऱ भारत को पहली पारी में 6 विकेट की बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन, हैरी ब्रूक ने 99 रन और बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 471 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार