Punjab Kings vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

बता  दें कि निजी कारणों के चलते सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे और ऐसे में बुमराह को कप्तानी सौंपी गई है। इसके साथ ही वह आईपीएल सबसे ज्यादा मैच खेलकर कप्तानी मिलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले बुमराह शुरूआत से मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं और 156 मैच खेलने के बाद उन्हें पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला है। इस लिस्ट में बुमराह से आगे सिर्फ रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने 200 मैच खेलने के बाद पहली बार आईपीएल में कप्तानी की थी। 

हालांकि इस मुकाबले में बुमराह गेंदबाजी में फ्लॉप रहे और 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन दिए। मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और 12 मैच में सिर्फ 3 विकेट उनके खाते में आए हैं। 

टीमें

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार