ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनके बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल गलत नहीं साबित होने दिया। मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रख दी लेकिन इन दोनों के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की गाड़ी पटरी से उतरती दिखी।

Advertisement

इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल भी वापसी कर रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उनकी वापसी को यादगार नहीं बनने दिया। बुमराह की शानदार यॉर्कर पर मैक्सवेल पूरी तरह से गच्चा खा गए और 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह ने शुरुआत में बेशक रन लुटाए लेकिन अपने दूसरे स्पैल में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2 विकेट चटका दिए।

Advertisement

मैक्सवेल को जिस तरह की शानदार यॉर्कर डाली गई उसने फैंस को ये आश्वासन दे दिया कि बुमराह वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैक्सवेल के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। अगर इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दोनों टीमों में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड।

Also Read: Live Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार