Jasprit Bumrah Bowled Usman Khawaja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरे टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने के साथ ही पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत को पांचवें दिन जीत के 54 ओवरों में लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन 2.1 ओवर के खेल के बाद खराब रोशनी के कारण मैच रोका गया और फिर तेज बारिश ने खलल डाला। जिसके बाद मुकाबले को खत्म करने का फैसला लिया गया। 

Advertisement

हालांकि, इस मैच के आखिरी दिन भी जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबदबा जारी रहा। बुमराह ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 5वें दिन अपने दूसरे ओवर में ही उस्मान ख्वाजा को आउट करके दूसरी पारी में अपना पहला विकेट लिया। ये बुमराह की एक कमाल की गेंद थी जिसका ख्वाजा के पास कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

दूसरे सत्र में, बुमराह ने ख्वाजा को मात देने के लिए एक बेहतरीन गेंद फेंकी। राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए, फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज ने गेंद को अच्छी लेंथ पर पिच किया। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के बल्ले और पैड के बीच काफी गैप था। बुमराह की गेंद अंदरूनी किनारे से लगने के बाद बैक पैड से थोड़ा टकराकर ऑफ स्टंप पर जा लगी। बुमराह की इस गेंद को देखकर ख्वाजा भी भौचक्के रह गए। इस गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन दूसरी पारी में 18 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।जिससे ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 274 रन की हो गई और भारत को 54 ओवर में जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया गया। भारतीय फैंस एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे लेकिन बारिश के चलते भारत की पारी में सिर्फ 13 गेंदें ही हो पाई और अंत में दोनों टीमों को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार