भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ओवर में ही विकेट चटका दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज रोरी बर्न्स (Rory Burns) को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडबल्यू आउट कर दिया। 

Advertisement

25 सालों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट मैच के पहले ओवर में विकेट हासिल की है। इससे पहले साल 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैच में पहले ही ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने माइकल एथरटन को एलबीडबल्यू आउट किया था। 

Advertisement

बता दें कि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बुमराह ने 36.4 ओवर गेंदबाजी की थी और एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

भारतीय टीम इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। बतौर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के ऊपर रविंद्र जडेजा को तरजीह दी गई है। बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है। वहीं रोहित शर्मा के साथ मिलकर केएल राहुल पारी की शुरूआत करेंगे। अगस्त 2019 के बाद यह राहुल का पहला टेस्ट मैच है

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार