भारतीय टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझती हुई नजर आ रही है सिडनी टेस्ट में तो हद ही हो गई रविंद्र जडेजा, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने से चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। हालांकि, बुमराह चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर बीसीसीआई ने एक ताजा अपडेट दिया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने बुधवार को ब्रिसबेन में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर एक साथ देखे जा सकते हैं। ये दोनों इन तस्वीरों में बॉलिंग कोच भरत अरूण के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर क्रिकेट फैंस थोड़ा अच्छा महसूस कर सकते हैं और हम शायद यह कह सकते हैं कि भारतीय गेंदबाजी की जान जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सिडनी में एक ऐतिहासिल लड़ाई के बाद, फिर से इकट्ठा होने का समय है। हमने गाबा में अंतिम टेस्ट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है!’

आपको बता दें कि बुमराह के अलावा हनुमा विहारी की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। मगर सिडनी टेस्ट के हीरो रहे हनुमा विहारी ने उनके फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि वो जल्द ही मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार