India Probable Playing XI Vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20I Series) का आगाज होगा जिसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

Advertisement

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनर: टीम इंडिया के लिए अभिषेक और वैभव की तूफानी सलामी जोड़ी बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने के लिए पहली पसंद होगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भी ये जिम्मेदारी संभाली थी। ये दोनों युवा बल्लेबाज़ टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखने की काबिलियत रखते हैं।

इसके बाद टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा संभालेंगे। ये तीनों खिलाड़ी जिम्मेदारी और आक्रमकता दोनों के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। यानी वो टीम की शुरुआत को मद्देनज़र रखकर अपनी पारी को आगे बढ़ा सकते हैं।

अक्षर पटेल और शिवम दुबे की वापसी: टीम इंडिया की स्क्वाड में दो अनुभवी ऑलराउंडर की वापसी हुई है जिनकी प्लेइंग XI में नज़र आने की पूरी-पूरी संभावना है। ये खिलाड़ी कोई ओर नहीं, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और मध्यम गति से गेंद डालने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे हैं। अक्षर और शिवम टीम के लिए फिनिशर का रोल भी बखूबी निभाते हैं।

जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का कमबैक: भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर ये है कि अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और युवा तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। अगर वह पूरी तरह फिट रहते हैं, तो प्लेइंग XI में जरूर खेलते नज़र आएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए फिलहाल 100 प्रतिशत फिट का ठप्पा नहीं लगा है।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के साथ अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज़ी आक्रमण में भारत को मजबूती देंगे। वहीं पांचवें गेंदबाज़ के विकल्प के तौर पर टीम इंडिया के पास अक्षर पटेल और शिवम दुबे भी मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगान‍िस्तान सीरीज के ल‍िए टीम इंड‍िया का स्कॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), , तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार