भारतीय कप्तान औऱ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने 18 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उन्होंने नैथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी औऱ पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया। यह 11वीं बार है जब उन्होंने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

कपिल देव की बराबरी

Advertisement

बतौर भारतीय गेंदबाज SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने के मामले में बुमराह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सातवीं बार SENA में पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने दिग्गज कपिल देव की बराबरी की, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में सात बार ऐसा किया था। इस लिस्ट में उन्होंने दिग्गज गेंदबाज जहीर खान (6) को पीछे छोड़ा। 

कप्तानी में किया कमाल

बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान SENA देशों में सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पहली पार यह मुकाम हासिल कर के अनिल कुंबले औऱ कपिल देव की बराबरी की। बिशन सिंह बेदी (3 बार) पहले नंबर पर हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ऑलआउट कर 46 रन की अहम बढ़त हासिल की। भारत के लिए बुमराह के अलावा हर्षित राणा ने 3 विकेट औऱ मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमें नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 रन औऱ केएल राहुल ने 26 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार